[ad_1]
अजमेर36 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ऐसे लगेंगे फव्वारें—प्रतीकात्मक चित्र
- स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तीन स्थान चिन्हित
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अजमेर शहर को नायाब तोहफा मिलने जा रहा है। अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर शहर में तीन अलग अलग स्थानों पर म्यूजिक फाउंटेन लगाए जाएंगे। जिला कलेक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी लिमिटेड अजमेर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित के निर्देशन में स्थानों का चयन कर लिया गया है। इस प्रोजेक्ट पर वर्क ऑर्डर जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में अजमेर शहर को पर्यटन् की दृष्टि से भी विकसित किया जा रहा है।धार्मिक नगरी होने की वजह से अजमेर पयर्टकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आनासागर झील के किनारे तीन अलग-अलग स्थानों पर म्यूजिकल फाउंटेन लगाए जाने है। प्रमुख रूप से आनासागर लेकफ्रंट, रामप्रसाद घाट और पुरानी चौपाटी पर म्यूजिकल फाउंटेन लगाया जाना प्रस्तावित है।
ऐसा होता है म्यूजिकल फाउंटेन
स्टील के फ्रेम में फाउंटेन बनाया जाता है। इसी के बीच में रंगीन लाइट फिट की जाती है। पानी की ऊंची लहर पड़ने पर लाइट का इफेक्ट डाला जाता है। पानी की लहर की लंबाई रिदम के हिसाब से तेजी से बढ़ाई और घटाई जाती है। यही नहीं पानी की लहर में धुआं भी छोड़ा जाता है। ऐसा प्रतीत होता है मानो पानी की लहर म्यूजिक पर झूम रही हो। यह नजारा रामप्रसाद घाट पर देखने को मिलेगा।
15 से 20 मिनट का होगा एक शो
पुरानी चौपाटी पर तीन फ्लोटिंग ब्रिज षटकोणीय आकार के लगाए जाएंगे। तीनों ब्रिज पर अलग-अलग फाउंटेन लगे होंगे। तीनों पर अलग-अलग थीम तैयार कर वाटर डांस होगा। पानी में अलग-अलग आकृतियां नजर आएंगी। एक शो 15 से 20 मिनट का होगा। झील के किनारे इस तरह शो देखने का नजारा ही खास होगा।
[ad_2]
Source link