[ad_1]
- प्रदेश में सबसे अधिक बरसात मार्च में 394 प्रतिशत हुई, सबसे कम अप्रैल में 16 प्रतिशत हुई
दैनिक भास्कर
Jun 12, 2020, 06:15 PM IST
जयपुर. राजस्थान में इस सीजन बारिश की दृष्टि से देखें तो मौसम मेहरबान रहा है। इस मौसम में तीन मार्च से 31 मई तक की अवधि में 48.2 मिमी बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 130 प्रतिशत अधिक है। राज्य में सबसे अधिक बारिश अलवर में 110 मिमी हुई है जो सामान्य से 240 प्रतिशत अधिक है। वहीं, दो जिलों डूंगरपुर और बांसवाड़ा में बारिश माइनस में है यानी सबसे कम पानी बरसा है। इस अवधि में प्रदेश में सबसे कम बारिश डूंगरपुर में 3.7 मिमी हुई है जो सामान्य से 49 प्रतिशत कम है।
मौसम विभाग के अनुसार मार्च में 20.2 मिमी बारिश हुई जो सामान्य से 394 प्रतिशत अधिक है। अप्रैल में 05.0 मिमी बारिश हुई जो सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक है। मई में 19.7 मीमी बारिश हुई जो सामान्य से 57 प्रतिशत अधिक है। यानी प्रदेश में इस सीजन के दौरान प्री मानसून की 48.2 मिमी बारिश हुई जो सामान्य से 130 प्रतिशत अधिक है।
महीना | वर्षा मिमी | सामान्य वर्षा मिमी | वर्षा प्रतिशत में |
मार्च | 20.2 | 04.1 | 394 |
अप्रैल | 05.0 | 04.3 | 16 |
मई | 19.7 | 21.6 | 57 |
औसत | 48.2 | 21.0 | 130 |
प्रदेश में तीन मार्च से 31 मई तक पश्चिमी राजस्थान में हनुमानगढ़ में सबसे अधिक बरसात हुई है। यहां 100.6 मीमी बारिश हुई है जो सामान्य से 230 प्रतिशत अधिक है। पाली में 52.4 मीमी बारिश हुई है जो सामान्य से 212 प्रतिशत अधिक है। पूर्वी राजस्थान में सबसे अधिक बारिश अलवर में 110.7 मिमी हुई है जो सामान्य से 240 प्रतिशत अधिक है। सीकर में 91.4 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य से 199 प्रतिशत अधिक है।
राजधानी जयपुर में 67.1 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य से 162 प्रतिशत अधिक है। भरतपुर में 80.2 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य से 251 प्रतिशत अधिक है। पूर्वी राजस्थान में सबसे कम बरसात डूंगरपुर में 3.7 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य से 49 प्रतिशत कम है। बांसवाड़ा में 7.2 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य से पांच प्रतिशत कम है।
इसलिए हो रही अधिक बरसात
मौसम विभाग के अनुसार इस सीजन में वेस्टर्न डिस्टरबेंस अधिक आए हैं। इस बार पश्चिमी विक्षोभ के अधिक आने से अधिक वर्षा हुई है। इस कारण ड्राइ स्पैल यानी सूखा कम रहा है।
[ad_2]
Source link