[ad_1]
- चौगान स्टेडियम के पीछे गोविंद देव कॉलाेनी में मकान नंबर बी-17 में कई दिनों हुई थी शूटिंग
- परिवार के सदस्य बोले- बेहद अच्छे और जिंदादिल इंसान थे सुशांत, सुसाइड पर यकीन नहीं हो रहा

विष्णु शर्मा
Jun 14, 2020, 11:05 PM IST
जयपुर. कोरोना महामारी के बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री और फिल्म एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसकों के लिए रविवार का दिन बुरे सपने जैसा साबित हुआ है, जबकि अचानक दोपहर में यह खबर आई कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जिसने भी यह खबर सुनी, एकबारगी यकीन नहीं रहा। हकीकत सामने आई तो प्रशंसक और इंडस्ट्री हैरान रह गई। आखिर ऐसा क्यों हुआ। यही सवाल राजधानी जयपुर में गोविंद देव मंदिर के पीछे कॉलोनी में स्थित मकान नंबर बी-17 में रहने वाले पालीवाल परिवार के मन में चल रहा था।
2013 में सुशांत सिंह राजपूत और परिणिति चोपड़ा अभिनीत फिल्म शुद्ध देसी रोमांस की शूटिंग यहां इसी मकान में हुई थी। करीब 10 से 15 दिन चली इस शूटिंग में इस मकान की दूसरी मंजिल पर बनी छत पर परिणीति चोपड़ा के लिए एक कमरे व बाथरुम का सेट तैयार किया गया था। जहां फिल्म के हीरो सुशांत सिंह राजपूत व परिणीति चोपड़ा के लिव इन रिलेशन में रहने और रोमांस के दृश्य फिल्माए गए थे। भास्कर संवाददाता ने इस घर में पहुंचकर की परिवार से बातचीत और जानीं सुशांत राजपूत से जुड़ी यादें…

घर में मौजूद अविनाश पालीवाल के साथ भास्कर संवाददाता मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचे। अविनाश ने बताया कि शुद्ध देसी रोमांस की शूटिंग की तैयारी करीब एक महीने पहले घर की छत पर शुरू हो गई थी। अविनाश ने टाइल्स की तरफ इशारा करते हुए बताया कि छत पर परिणीति चोपड़ा व सुशांत सिंह के लिए एक बड़े कमरे और बाथरुम का सेट बनाया गया था। यह टाइल्स आज भी छत पर बनी दीवार पर लगी हुई है।

इस फिल्म में सुशांत ने गाइड का रोल निभाया था। उन्हें जयपुर का लोकल सीन दिखाना था। ऐसे में इस मकान को फिल्म शूटिंग के लिए चुना गया। करीब 10 से 15 दिन शूटिंग चली। इस दौरान परिणीति चोपड़ा को यहीं रहना पड़ता था। जबकि, सुशांत सिंह शूटिंग के लिए सुबह छत पर बने सेट पर पहुंचते। फिर यहीं शाम तक ठहरते। अविनाश ने यादें ताजा करते हुए कहा कि सुशांत जिंदादिल थे।

अविनाश के मुताबिक शूटिंग के दौरान सुशांत सिंह उनके एक अच्छे दोस्त बन गए थे। वे शूटिंग पूरी होने पर उनके साथ दोस्तों की तरह हंसी मजाक व बातचीत करते। उनके साथ कमरे में भी आ जाते थे। साथ खाना भी खाया। अविनाश ने बताया कि आसपड़ोस में रहने वाले दोस्तों की इच्छा और उसके कहने पर सुशांत उन्हें हाथ हिलाकर अभिवादन भी करते थे। वे बेहत विनम्र स्वभाव के थे।
स्टारडम का घमंड नहीं था, हमारे साथ क्रिकेट व कैरम खेला, छत से पतंग भी उड़ाई

इसी तरह, घर के सदस्य भरत ने बताया कि शूटिंग के दौरान दीवाली के एक सीन में उन्होंने सुशांत के साथ पटाखे फोड़े थे। शूटिंग से फ्री होने के बाद एक बार रात को क्रिकेट खेला था तो कभी सुशांत व परिणीति वे लोग वक्त मिलने पर कैरम खेलते थे। चार-पांच दिन पतंग भी उड़ाई। भरत ने बताया कि पहली बार जब सुशांत घर में आए। तब मैं सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था।
जैसे ही मैंने उन्होंने देखा मैं हैरान रह गया। तब मेरे भाई ने कहा कि ये सुशांत सिंह राजपूत है। शूटिंग करने आए है। तब मैंने उनके साथ फोटो खींचवाई। उनका ऑटोग्राफ लिया। इसके बाद वे परिवारिक सदस्य के जैसे हो गए। ऐसे बात करते थे जैसे मानों बड़ा भाई, छोटे भाई के साथ बात कर रहा हो। जरा भी नहीं लगता था कि वे बॉलीवुड एक्टर है। उनमें जरा भी घमंड नहीं था। यही परिवार के दामाद अमित शर्मा ने बताया कि वे ड्यूटी पूरी कर शूटिंग के दौरान ससुराल आ जाया करते थे। फिर यहीं उन्होंने सुशांत सिंह के साथ फोटो खिंचवाए।
आंटी कहकर पुकारते थे, दाल चावल बेहद पसंद था, कमरे में आकर गट्टे की सब्जी भी खाईं

इसी घर की सदस्य लता पालीवाल ने सुशांत से जुड़ी यादें ताजा करते हुए बताया कि हंसता मुस्कुराते रहने वाला एक जिंदादिल इंसान इस तरह अपनी जिंदगी समाप्त कर लेना। यकीन नहीं हो रहा है। लता पालीवाल ने बताया कि शूटिंग के दौरान फिल्म के डायरेक्टर संदीप, एक्टर सुशांत सिंह और एक्ट्रेस परिणीत उनके साथ पारिवारिक हो गए थे। एक दिन सुशांत उनके कमरे में पहुंच गए। वहीं, उनके हाथ से बना दाल चावल और चपाती खाई।
अगले दिन गट्टे की सब्जी खाईं। लता के मुताबिक सुशांत उन्हें आंटी कहकर पुकारते थे। शूटिंग के दौरान हमें लगा ही नहीं कि वह एक बॉलीवुड एक्टर है। वे बिल्कुल परिवार के सदस्य के जैसे हमारे साथ रहने लगे थे। लता देवी के मुताबिक शूटिंग पूरी करते वक्त भी उन्होंने इच्छा जाहिर करते हुए परिवार के सदस्यों के साथ फोटो खिंचवाए थे।


घर के सबसे छोटे सदस्य पांच वर्षीय बालक को बर्थडे पर चॉकलेट गिफ्ट की
इसी पालीवाल परिवार के सदस्य सत्यप्रकाश ने बताया कि उनके पांच साल के बेटे और परिवार के सबसे छोटे सदस्य अनिरुद्ध के जन्मदिन पर सुशांत सिंह राजपूत व परिणीति चोपड़ा ने उनके साथ बर्थडे मनाया। सुशांत सिंह राजपूत ने उनके बेटे अनिरुद्ध को गोद में लेकर चॉकलेट भी गिफ्ट की। उसे खिलाया भी। अनिरुद्ध के मुताबिक उसे अपना जन्मदिन याद है। वह खुद सुशांत सिंह की मौत से काफी आहत है।
[ad_2]
Source link